पाकिस्तान में भारत के हमले का खौफ चरम पर..ट्रंप से फरियाद
पाकिस्तान ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए 1 मई से 31 मई तक कराची और लाहौर के हवाई क्षेत्र (एयरस्पेस) के कुछ हिस्सों को हर दिन सुबह 4 बजे से 8 बजे तक बंद रखने का फैसला किया है. इस बारे में NOTAM (Notice to Airmen) जारी किया गया है.
पाकिस्तान और भारत के बीच बढ़ते तनाव के बीच पड़ोसी मुल्क की बौखलाहट अब खुलकर सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान की सेना के दबाव मे अमेरिका में पाक राजदूत रिजवान सईद शेख ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से संपर्क कर भारत के साथ तनाव को कम करने में मदद की गुहार लगाई है. यह कदम ऐसे वक्त पर उठाया गया है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना को कार्रवाई करने की ‘खुली छूट’ दे दी है. यानी सेना तय करेगी कि जवाब कब, कहां और कैसे दिया जाए.
एयरस्पेस पर पाबंदी, एयरपोर्ट हाई अलर्ट पर पाकिस्तान ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए 1 मई से 31 मई तक कराची और लाहौर के हवाई क्षेत्र (एयरस्पेस) के कुछ हिस्सों को हर दिन सुबह 4 बजे से 8 बजे तक बंद रखने का फैसला किया है. इस बारे में NOTAM (Notice to Airmen) जारी किया गया है.

